उत्तराखंड: मां के साथ शादी में जा रही किशोरी को किया अगवा, चार दरिदों ने दो दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म

Ad
खबर शेयर करें -

खटीमा, प्रेस 15 न्यूज। एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस का अमानवीय और संवेदनहीन चेहरा उजागर हुआ है। मित्र, सेवा और सुरक्षा का दम भरने वाली उत्तराखंड पुलिस के थानों में पीड़ितों के साथ अन्याय और अनदेखी के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन खटीमा पुलिस ने जो किया उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों के उस दावे की हवा निकाल दी है जिसमें वो कहते हैं कि थाना चौकी में पीड़ितों की सुनवाई के निर्देश दिए गए हैं।

खटीमा क्षेत्र की एक बेबस मां की जब पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने माननीय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ झनकईया थाने में मुकदमा दर्ज करने को मजबूर हुई।

अब पूरा मामला भी जानिए। बीते छह मार्च को शादी समारोह में अपने मां के साथ जा रही एक किशोरी से चार युवकों ने दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे जबरन शराब भी पिलाई गई। बाद में मरा समझकर आरोपी उसे बनबसा के जंगल में फेंक कर भाग गए।

जब छह मार्च के इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। थक हारकर पीड़िता के घरवालों ने माननीय कोर्ट की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।

खटीमा कोतवाली क्षेत्र निवासी मां ने बताया कि वह छह मार्च की शाम अपनी नाबालिग बेटी के साथ शादी में जा रही थी। रात करीब आठ बजे बेटी अचानक गायब हो गई। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।

बताया कि आठ मार्च को बनबसा जंगल के भीतर सड़क किनारे बेटी बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने बताया कि घटना वाली रात चकरपुर निवासी जतिन जोशी और खटीमा निवासी उपेंद्र, मनीष राणा व आकाश ने उसका अपहरण कर लिया था। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई।

चारों उसे बनबसा जंगल में लाए और दो दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मरा समझकर उसे जंगल में ही फेंक गए।

पीड़िता की मां का आरोप है कि उन्हें लगातार चुप रहने की धमकी मिल रही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायती पत्र दिया। अभी तक चारों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
4
+1
1
Ad Ad Ad Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें