गजब नजारा: सुबह सुबह हुड़किया बौल और सीएम धामी की धान रोपाई

Ad
खबर शेयर करें -

खटीमा, प्रेस 15 न्यूज। इन दिनों बरसात के बीच अन्नदाता किसान खेतों में धान की रोपाई में व्यस्त हैं।।शनिवार सुबह सूबे के मुख्यमंत्री भी किसान के रूप में नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।

Ad

उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और कृषकों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को गहरे स्तर पर प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल को उत्तराखण्ड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

उम्मीद है कि पहाड़ से मैदान तक तमाम समस्याओं में घिरे किसानों की तरफ सरकारी सिस्टम की नींद टूटेगी। पहाड़ी जिलों में जंगली जानवरों का आतंक बड़ी समस्या है, जिसका समाधान अभी तक मिल नहीं सका है। पहाड़ों में नई मंडी विकसित करना, कोल्ड स्टोरेज का अभाव भी किसानों को आर्थिक तकलीफ देता है। इसी तरह मैदानी जिलों के किसानों की भी खेत खलिहान से जुड़ी तकलीफें हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें