गजब: रुद्रपुर में बदमाश ने मूंछों को दिया ताव, सस्पेंड हो गए एएसआई पंकज उप्रेती

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, प्रेस 15 न्यूज। मूछें पालने का शौक भी गजब का शौक है। मूछें जिसकी होती हैं वो उन्हें ताव देना भी नहीं भूलता। लेकिन आज के सोशल मीडिया के दौर में कब किसकी मूछें किसकी नौकरी पर आफत बन जाएं, कहा नहीं जा सकता।

रुद्रपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। अपराधी के मूंछों में ताव देना तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही पुलिस कस्टडी की ये फोटो वायरल हुई तो पुलिस की सख्ती पर सवाल उठने लगे। फिर क्या था एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात एएसआई को ही निलंबित कर दिया।

Ad

अब पूरा मामला जानिए। दरअसल, छात्रसंघ चुनाव में दहशत फैलाने के आरोपी बदमाश गगन रतनपुरिया को पुलिस ने कुछ दिन पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान गगन रतनपुरिया के पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया था। इसी बीच आरोपी गगन रतनपुरिया की जिला अस्पताल से एक फोटो वायरल हुई। वायरल फोटो में गगन रतनपुरिया मूंछों में ताव देते नजर रहा है। मामले में एक्शन लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ड्यूटी में तैनात एएसआई पंकज उप्रेती को सस्पेंड कर दिया है।

बताते चलें कि 24 सितंबर को रुद्रपुर छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान कॉलेज गेट पर छात्रों के दो गुट आमने सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों गुटोंके बीच जम कर मार पिटाई हुई थी। तभी दो लोगों ने असलहा से हवाई फायर कर माहौल खराब कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर 15 नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

26 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 27 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने शक्तिफ़ार्म क्षेत्र से मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस दौरान गगन रतनपुरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। आरोपी के पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद उसका इलाज पुलिस निगरानी में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इस मामले में बीते रोज फरार आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया है। साथ ही फरार आरोपी को सरेंडर की चेतावनी भी दी गई है। इस मामले में अभी भी पुलिस को कई लोगों की तलाश है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें