नैनीताल में मानवता शर्मसार, गटर में मिला पांच महीने का मानव भ्रूण

खबर शेयर करें -

नैनीताल , प्रेस 15 न्यूज। यह इंसानी रिश्तों के दरकने और आज के समाज की स्याह तस्वीर है। नैनीताल में इंसानियत शर्मसार हुई है।

नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में सीवर के चैम्बर से मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। सफाई के दौरान मिले भ्रूण की सूचना पुलिस को दी गई।

Ad

नैनीताल में मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में आज सवेरे अजीब सा माहौल देखने को मिला। एक गटर से मानव भ्रूण मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर डॉक्टर की जांच के लिए भेज दिया है। इस क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा नालों और सीवर चैम्बर की सफाई का काम चल रहा था।

उसी दौरान सफाई कर्मी को चैम्बर में भ्रूण मिला, भ्रूण मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के सभासद और पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। सफाई कर्मी ने भ्रूण को चैम्बर से निकाला और प्लास्टिक की थैली में रख दिया।

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे डॉक्टर की राय के लिए दे दिया। आज मिले इस लावारिस भ्रूण मामले में भी किसी ने नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर जंगल में फेंक दिया है । पुलिस अब हर पहलू की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है। भ्रूण 5 महीने का बताया जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें