हल्द्वानी से हेली सेवा फिर शुरू, 07 से 20 जून तक मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए हफ्ते में तीन दिन भरेगी उड़ान

खबर शेयर करें -

Resuming Flights from Haldwani to Munsyari/Champawat/Pithoragarh:  हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। बीते कई दिनों से हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए संचालित हेली सेवा सात जून से दोबारा संचालित हो रही है।

हेरिटेज सर्विस के जीएम मनीष भंडारी ने जारी बयान में बताया है कि 07 जून से हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए उड़ान सेवा पुनः चालू हो जाएगी। 07 से 20 जून तक यह सेवा हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार चालू रहेगी। साथ ही 21 जून से पुनः हफ्ते के सातों दिन चालू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: चर्चा है: पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी हेली सेवा ठप, हल्द्वानी से उड़ने वाले हेलीकॉप्टर कहीं केदारनाथ में तो नहीं उड़ रहे उड़ान!  

बताते चलें कि ऐन टूरिस्ट सीजन के दौरान हवाई सेवा ठप होने से हेरिटेज सर्विस और प्रशासन के कामकाज को लेकर सवाल उठ रहे थे।

चर्चा तो यहां तक थी कि मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए संचालित होने वाले हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम में उड़ाया जा रहा है। हालाकि प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर मेंटीनेंस में होने की बात कही गई थी।

बताते चलें कि मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए हेली सेवा संचालित होने के बाद स्थानीय लोग बेहद उत्साहित थे। यही वजह है कि रोजाना हेली सेवा  में यात्रियों की संख्या बढ़ रही थी। वहीं, सैलानी भी इस सेवा का लाभ उठा रहे थे।

हल्द्वानी से संचालित हेली सेवा की समयसारिणी।

हल्द्वानी से चंपावत का किराया 2500, मुनस्यारी के लिए 3500 और पिथौरागढ़ के लिए 3000 रुपए निर्धारित किया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें