

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी में कब कहां आपका ठगों से पाला पड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में सतर्क रहकर ही खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। पुलिस की गिरफ्त में ऐसे चोरों की मंडली आई है जो भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाते थे। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के मंगलसूत्र गायब करने में माहिर थे।
20 मई को बसंती देवी पत्नी एचडी पाण्डे निवासी विला प्रियदर्शनी विहार गैर वैशाली विठौरिया नंबर एक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भागवत कथा के दौरान अज्ञात संदिग्ध महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन और अन्य दो महिलाओं के गले के मंगलसूत्र चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदना एफ. आई.आर न0 122/25 धारा 304 बी.एस.एस पंजीकृत किया गया।
सीसीटीवी की मदद से 03 संदिग्ध महिलाओं और एक कार DL 01 ZC9704 सामने आई। मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में तलाश और पूछताछ के माध्यम से आज गुसाईपुर तिराहे के पास से 03 संदिग्ध लोगों से चोरी की 02 चैन और 01 मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम कैचीधाम घूमने आये थे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल में पता चला कि ऊँचापुल बालकनाथ मंदिर में भागवत हो रही है। जिसके बाद सभी बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल पहुँचे जहाँ पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर तीन महिलाओं के 02 चैन व 01 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गये।
आरोपियों की एक सहयोगी भावना पत्नी चन्द्रकान्त निवासी कल्याणी पूर्वी दिल्ली उम्र 35 वर्ष फरार है।
आरोपी मयूरी व सुशील कुमार आपस में पति-पत्नी हैं। इससे पूर्व भी दोनों हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से 2022 में चैन स्नैचिंग मे जेल जा चुके हैं।
पकड़े गए जालसाजों का नाम पता
1-मयूरी पत्नी सुशील कुमार निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-34वर्ष
2-संतोष पत्नी अनिल निवासी 12/253 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-48 वर्ष
3-सुशील कुमार पुत्र जगदीश निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र 35 वर्ष
बरामदगी
02 चेन, 01 मंगल सूत्र पीलीधातु, स्विफ्ट- डीएल-1 ZC 9704



