
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। घर परिवार के बाद वो विद्यालय ही होता है जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव पड़ती है। हल्द्वानी के लालडांठ बाईपास रोड पर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल प्रबंधन भी बच्चों के वर्तमान को सुनहरे भविष्य में गढ़ने के लिए सालों से प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में एक बार फिर लिटिल फ्लावर स्कूल के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। भारत विकास परिषद ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एक विद्यालय में भारत को जानो प्रश्नमंच का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल के बिट्टू पटेल और हर्षिता पलड़िया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नमंच का संचालन अपर्णा नेगी और अलकनंदा माहेश्वरी ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शांति जीना ने होनहार हर्षिता और बिट्टू की उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।









