हल्द्वानी: राज्य कर अधिकारी का पद समाप्त होने से भड़के कर्मचारी, दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर शासन को चेताया 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। शासन स्तर से राज्य कर विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद को समाप्त/कटौती किए जाने से राज्य कर विभाग के कर्मचारियों में भारी गुस्सा है।

नाराज उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन और आशुलिपिक संवर्ग शाखा हल्द्वानी की ओर से आज राज्य कर प्रान्तीय संयुक्त मोर्चा के बैनर के तले राज्य कर भवन गौलापार में धरना प्रदर्शन कर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया।

शासन स्तर से राज्य कर विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद को समाप्त/कटौती किए जाने पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक धरना प्रदर्शन करते हुए कार्य का बहिस्कार किया गया।

शाखा अध्यक्ष हर्षित गुणवंत के नेतृत्व में प्रदर्शन करते  राज्य कर विभाग के अधिकारी कर्मचारी।

शाखा अध्यक्ष हर्षित गुणवंत ने बताया कि पूर्व में राज्य कर अधिकारी के 234 पद थे। जिसमें 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती जबकि 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की व्यवस्था थी।

राज्य कर अधिकारी के पद समाप्त होने पर अब मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के सैकड़ों कर्मचारियों के अफसर बनने की उम्मीद भी धूमिल हो गई है। जो कार्मिकों के भविष्य के साथ एक कुठारघात है। क्योंकि कार्मिक अपने 25 सालों के अनवरत सेवा करने के बाद पदोन्नत होने पर समूह ख के विशेष सम्मान के श्रेणी के राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नत होकर राजपत्रित प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।

इस दौरान कार्मिकों ने एक सुर में चेताया कि यदि राज्य कर अधिकारी के पदों को पूर्व की तरह नहीं बनाए रखेंगे, तो कार्मिकों को आगे उग्र आन्दोलन के लिए विवश होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

धरना प्रदर्शन के दौरान हर्षित गुणवंत शाखा अध्यक्ष, उमेश चन्द्र बिष्ट प्रान्तीय उपाध्यक्ष, खुशाल पापड़ा शाखा मंत्री, प्रियंका सिंह, शाखा उपाध्यक्षा, देवश फुलेरिया, कैलाश चन्द्र जोशी, प्रमोद भण्डारी, हरक सिंह मेटवाल, रघुनाथ मनराल, नवल किशोर, शैलेन्द्र जोशी, देवेन्द्र जोशी, विपिन कुमार मुख्य व्यैक्तिक सहायक, नीलम, साक्षी पंत, विवेक कुमार मुख्य व्यैक्तिक सहायक, अमिता सिंह, नर सिंह धामी, गंगा टाकुली, खीम सिंह मनराल, राकेश अधिकारी, कैलाश द्विवेदी, मुकेश जंगपांगी आदि रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें