हल्द्वानी: आर्डन प्रोग्रसिव स्कूल, लामाचौड़ में मेधावी छात्रा आस्था को सम्मानित करने पहुंचे सीएम धामी

Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आस्था के केंद्र श्री कालू सिद्ध मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही नैनीताल जनपद की लगभग 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, सिंचाई, सीवरेज, नगर विकास, सौंदर्यीकरण और निराश्रित गौवंश संरक्षण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान 25.93 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का लोकार्पण और 100.76 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ पहुंचे। यहां विद्यालय के ट्रस्टी भुवन चन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा उत्तराखंड टॉपर तथा जिला टॉपर आस्था पंत को सम्मानित किया। आस्था ने बोर्ड परीक्षा में 500 में से 497 अंक (99.4%) प्राप्त किये और तीन विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

समारोह के अंत में विद्यालय के ट्रस्टी भुवन चन्द्र उपाध्याय ने अतिथियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें