
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। ग्रीन दिवाली, पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए रोशनी के त्योहार को मनाने का एक तरीका है। इसका उद्देश्य सरल है, हमें पर्यावरण और धरती मां को बचाना है, जो हमें सभी प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती है। इसी भावना के साथ हल्द्वानी के प्रतिष्ठित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल ने एक बार फिर नेक पहल की है।
विद्यालय प्रबंधन ने नई पीढ़ी के भीतर पर्यावरण संरक्षण और समाज कल्याण की भावना को बलवती करने की मंशा से 17 अक्टूबर शुक्रवार सुबह नौ बजे से ग्रीन दिवाली कार्यक्रम का आयोजन करने को निर्णय लिया है।

बात अगर आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल की करें तो हल्द्वानी शहर में अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के दम पर विद्यालय की पहचान जगजाहिर है।
विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने बताया कि एक अप्रैल 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक विद्यालय की कई उपलब्धियां रहीं। कक्षा 10 के CBSE बोर्ड विद्यार्थियों ने एक बार फिर 100% परिणाम देकर विद्यालय की प्रतिष्ठा को कायम रखा।
कक्षा 12 के CBSE बोर्ड में हमारी मेधावी छात्रा आस्था पंत ने उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान (State Rank 1) प्राप्त कर इतिहास रचा, उन्हें 99.4% अंक प्राप्त हुए।
इसी गौरव में वृद्धि करते हुए इशिता कन्याल (99.2%) ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान (District Rank 2) प्राप्त किया।
आस्था और इशिता ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द हिन्दू कॉलेज ( दिल्ली यूनिवर्सिटी) में प्रवेश लिया।
मानस पलड़िया ने जिला स्तर पर सातवां स्थान (Rank 7) प्राप्त किया (97%)।
आस्था पंत ने तीन विषयों में पूर्ण 100 अंक, इशिता कन्याल ने दो विषयों में 100 अंक, और मानस पलड़िया ने एक विषय में 100 अंक प्राप्त किए – जो उनकी असाधारण शैक्षणिक प्रतिभा को दर्शाता है। –
NEET 2025 परीक्षा में आयुष पांडे ने अखिल भारतीय रैंक (AIR )3649 प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। आयुष पांडे – किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ (KGMU) में चयनित हुए हैं।
रघुवीर सिंह कन्याल ने 526 अंक प्राप्त कर प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाया। रघुवीर कन्याल – सरकारी मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा (GMC Almora) में चयनित हुए हैं।
अमित जोशी (96.76%) और खुशी जोशी (94%) ने JEE Mains परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, जिससे विद्यालय की शान में एक और उपलब्धि जुड़ी।
इस वर्ष लगभग 30 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें दिव्यांशु थापा ने 37 वाँ स्थान प्राप्त कर विशेष सम्मान अर्जित किया।
श्रेयस महतोलिया (बैच 2024-25) ने IISER एप्टीट्यूड टैस्ट (IAT) उत्तीर्ण कर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च IISER, मोहाली में ( एकीकृत बीएस – एम एस कार्यक्रम के लिए) प्रवेश पाकर स्कूल को गौरवान्वित किया है, जो देश के शीर्ष तीन IISER संस्थानों में से एक है।
हितेश मनराल ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, हिमाचल प्रदेश (RMS) में स्थान अर्जित किया
मंजिशा धौनी ने सैनिक स्कूल, हिमाचल प्रदेश में स्थान अर्जित किया।
ओम तनवाल, रुद्रांश सिंह बोहरा, सांची बोरा, और अंजलि पडलिया ने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता) में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
आरुष पांडे (कक्षा 9) को उत्तराखंड सरकारी क्रिकेट टीम के लिए चयनित किया गया। वे वर्तमान में क्रिकेट अकादमी, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
मेधांशी देउपा (कक्षा 5) ने सब जूनियर गर्ल्स चैस चैंपियनशिप में 9वाँ स्थान प्राप्त किया।
मयाली पांडे (कक्षा 8) ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अपनी कला का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम ऊँचा किया।
ओम तनवाल ने जी डी गोयनका रुद्रपुर में आयोजित एक्वाटिक मीट 5.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण पदक (25m बटरफ्लाई, 25m फ्रीस्टाइल, 50m फ्रीस्टाइल) जीते और अपने समूह में चैंपियनशिप हासिल की।
अंजली पड़लिया ने एक्वाटिक मीट बालिका वर्ग अंडर 14 में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीता।
राज सूर्यवंशी ने 23 वीं उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप एवं प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (50m पिस्टल, जूनियर वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
कृतिका रावत ने 14वीं राष्ट्रीय वोविनम चैम्पियनशिप, तालकटोरा इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली (8-11 सितम्बर 2025) में रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम ऊँचा किया।
साल 2025 से हमारे विद्यालय ने गर्वपूर्वक जूनियर डिवीजन NCC की शुरुआत की – जो विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है।
विद्यालय द्वारा एपीएस स्पोर्ट्स एरीना का उद्घाटन किया गया यह एक समर्पित परिसर है जो विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है।
विद्यालय की सुविधाएं अब विश्वस्तरीय मानकों की हैं:
इनडोर बैडमिंटन हॉल – जहाँ वर्षभर उत्कृष्ट खेल वातावरण उपलब्ध है।
इनडोर हाफ ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल – जिससे हमारे तैराक पेशेवर स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
क्रिकेट ग्राउंड – जिससे नवोदित खिलाड़ी अपने कौशल को निखार सकें।
सुसज्जित टर्फ और खेल मैदान जो हर खेल में सुरक्षा, गुणवत्ता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करते हैं।
ये केवल भवन या खेल मैदान नहीं हैं बल्कि हमारे विद्यार्थियों के सपनों में निवेश हैं… जो उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, कड़ी मेहनत और ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देते हैं।
विद्यालय परिसर में लगभग 3500 छोटे-बड़े वृक्षों का रोपण किया गया है, जो विद्यालय की पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और हरित वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक संदेश देते हैं।
विद्यालय द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष समाज कल्याण हेतु विद्यालय परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की।
विद्यालय ने न केवल शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में, बल्कि सत्र 2023-2024 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर प्रदान किए हैं। हार्दिक पाठक, हरित भट्ट, सौम्या गोस्वामी आदि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय में मनाई जाने वाली ग्रीन दिवाली का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण का संदेश देना है।
आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल वर्ष में तीन बार सभी विद्यार्थियों को मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो उनके व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास वृद्धि में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


