बड़ी खबर: उत्तराखंड में खिले डीएलएड डिग्रीधारियों के चेहरे, चुनाव आयोग की मंजूरी से भर्ती का रास्ता साफ

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। साल 2018, 2020 और 2021 में रुकी हुई 1250 पदों की शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 3253 पदों पर भर्ती के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गई है।

प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए बीएड डिग्री को अमान्य करने के बाद केवल डीएलएड वाले ही इन पदों पर भर्ती के पात्र होंगे।

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विभाग ने साल 2018, 2020 एवं 2021 में 3099 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। उस दौरान शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता बीएड और डीएलएड को मान्य किया गया था।

बाद में शासन ने NIOS से डीएलएड को भी मान्य कर दिया। कुछ समय बाद शासन ने NIOS से डीएलएड मान्य वाला आदेश रद्द कर दिया, जिससे भर्ती विवादों में फंस गई। इतना ही नहीं, इसके बाद सरकार ने बीएड अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए अमान्य कर दिया।

इसके लिए शासन ने सेवा नियमावली 2012 में संशोधन किया है। हालांकि, इस संशोधन से पहले डीएलएड के साथ ही कुछ बीएड अभ्यर्थी 1849 पदों पर भर्ती हो चुके हैं। विभाग की ओर से अब पूर्व के बचे 1250 पदों के साथ ही वर्तमान में रिक्त 2033 पदों पर भर्ती होनी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें