“देवभूमि मा औली बहार” गीत एल्बम का सीएम के हाथों विमोचन

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। “देवभूमि मा औली बहार” गीत एल्बम का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में किया। यह गीत एल्बम आदर्श संस्था की ओर से बनाई गई है।

इस गीत एल्बम में विजेंद्र सिंह बर्तवाल व उत्तम सिंह भंडारी ने स्वर दिया है। गीतकार सत्यपाल सिंह भंडारी, संगीतकार शैलेंद्र शैलू व दिलीप अंजवाल हैं। अभिनव उत्तम सिंह भंडारी व हरीश कोठारी द्वारा किया गया है। इसके प्रोड्यूसर उत्तम सिंह भंडारी हैं।

इस दौरान अध्यक्ष आदर्श संस्था आशा कोठारी और सचिव हरीश कोठारी सहित सिद्धार्थ वासन, भावना सभरवाल रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें