उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक अपराधी बेलगाम, लोहाघाट में नाबालिग किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, गांव का राक्षस फरार

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। देवभूमि उत्तराखंड का समाज दिन ब दिन गर्त में धंसता जा रहा है। अपराधी मानसिकता के दानवों में ऊपर वाले का डर तो होता नहीं और नीचे वाली पुलिस ने अपना ऐसा वजूद बनाया नहीं कि कोई खौफ खाए। यही वजह है देवभूमि उत्तराखंड के गांवों से शहरों भी अब आए दिन शर्मशार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं।

कुछ दिन पहले ही लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ क्षेत्र के ही एक नशेड़ी ने दुष्कर्म किया था। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में हल्दूचौड़ चौकी में एकजुट होकर पुलिस को उसका फर्ज याद दिलाया।

इधर, चंपावत जिले के लोहाघाट में एक नाबालिग किशोरी के साथ क्षेत्र का एक राक्षस लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार को जिले के एक अस्पताल में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया।

परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग छात्रा के साथ क्षेत्र का एक युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अंजू यादव कर रही हैं। आरोपी युवक फिलहाल फरार है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें