![](https://press15news.com/wp-content/uploads/2025/02/images-81.jpeg)
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही 31 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन नेताओं की गलती सिर्फ इतनी थी कि इन्होंने निकाय चुनाव के मद्देनजर अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधि बनने का सपना देख लिया था। मेहनत भी खूब की थी। आखिर कब तक पार्टी में दरी, कुर्सी बिछाते रहते।
लेकिन इनकी ये मंशा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नागवार गुजरी। और उन्होंने उसे टिकट दिया जो उनकी पसंद थे।
![](https://press15news.com/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot_2025-02-12-21-56-30-85_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-250x300.jpg)
नतीजा यह हुआ कि आज ये 31 नेता भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हाथ धो बैठे हैं। यानि कल तक जो नेता भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते थे, आज उन्हीं नेताओं को पार्टी ने दूध में गिरी मक्खी की तरह बाहर फेंक दिया।
फिलहाल कुछ समय के लिए ये 31 नेता भाजपा के अतीत का हिस्सा बन गए हैं।
हालाकि यह इतनी भी बड़ी बात नहीं है क्योंकि अगले चुनाव तक इनमें से अधिकतर फिर पार्टी में शामिल हो जाएंगे। वैसे भी पाला बदल राजनीति में सबकुछ जायज है। जहां फायदा दिखा नेताजी उस पार्टी का झंडा उठा लेते हैं। वो तो जनता है जो पार्टी के नाम पर एक दूसरे से खुन्नस खा बैठती है।
इन्हें दिखाया बीजेपी ने बाहर का रास्ता👇
निर्मल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, सुमन खाती, कमल पन्त, ज्योति भट्ट, भुवन भट्ट, महेश जोशी, रेनु बिष्ट, दीपक बिष्ट, दयाल पाण्डे, दिनेश रन्धावा, चम्पा रन्धावा, हिमांशु जोशी, अंकित गुप्ता, विशाल वर्मा, अजय साह, अर्जुन भण्डारी, पवन पाठक, सुरेंद्र प्रताप राणा, अंजलि वर्मा, नीमा तिवाड़ी, भुवन तिवाडी, अंजू जोशी, विपिन जोशी, विनोद तिवाड़ी, गोपाल भट्ट, भुवन भट्ट, मधुकर प्रताप बनोला, धीरेन्द्र रावत, देवीदयाल उपाध्याय, शिव गणेश
![Ad](https://press15news.com/wp-content/uploads/2025/02/Ad-PandeyEventPlanner.jpeg)