उत्तराखंड: बजट सत्र के बीच आज भू-कानून पर बड़ा फैसला होने के आसार

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही भू कानून की मांग को बुधवार को धार मिल सकती है। विधानसभा के बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें भू-कानून में संशोधन संबंधी विधेयक का प्रस्ताव आने की आसार हैं।

राज्य में जमीनों की लूट तेजी से बढ़ी है। ऐसे में राज्य के लोगों के हक हुकूक खतरे में हैं। यही वजह है कि राज्य के लोग लंबे समय से सशक्त भू कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। राज्य भर में भू कानून संघर्ष समिति के बैनर तले लोग एकजुट हो रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री धामी भी हर बार यही कह रहे हैं कि राज्य में शक्त भू-कानून लागू होगा। इसके लिए इसी विधानसभा सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें