अरविंद केजरीवाल से पहले AAP के ये 13 नेता जा चुके हैं जेल, जानें किस- किस जुर्म में हुए गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली, प्रेस15 न्यूज। कथित शराब घोटाला मामले में लंबी खींचतान के बाद आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार कर ही लिया। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई ने सियासी पारा भी बड़ा दिया है।

आम आदमी पार्टी शुरू से ही भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुप्रयोग की बात कहती आई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा भी आम आदमी पार्टी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

आइए आपको बताते हैं कि अब तक कौन कौन आम आदमी पार्टी का नेता गिरफ्तार हो चुका है। लिस्ट में केजरीवाल से पहले राज्य सभा सांसद संजय सिंह का नाम है।

संजय सिंह

अक्टूबर 2023 में दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। फिलहाल संजय सिंह जेल में बंद हैं।

मनीष सिसोदिया

शराब घोटाले में सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को 8 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

सत्येंद्र जैन

सिसोदिया से पहले आप नेता सत्येंद्र जैन को ED ने मई 2022 में कथित हवाला लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें तिहाड़ के जेल नंबर 7 में रखा गया है।

अमानतुल्ला खान

विधायक अमानतुल्ला खान फिलहाल दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अवैध भर्तियों और वित्तीय हेराफेरी से जुड़े एक मामले में जमानत पर बाहर हैं। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो ने सितंबर, 2022 में अरेस्ट किया था। अमानतुल्ला खान पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न, बलात्कार और हत्या के लिए डराने-धमकाने के आरोप लगाए थे। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अवैध भर्तियों और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप भी अमानतुल्ला पर लगे थे।

सोमनाथ भारती

पूर्व कानून मंत्री और मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया था। भारती पर उनकी पत्नी ने हत्या करने और घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाए थे. इसके बाद एम्स में संपत्ति को नुकसान पुहंचाने और सुरक्षा गार्ड से मारपीट करने के मामले में भी सोमनाथ भारती सुर्खियों में आए थे। सुरक्षा गार्ड से मारपीट केस में 2021 में दिल्ली की एक अदालत ने सोमनाथ को 2 साल की सजा सुनाई थी।

संदीप कुमार

आम आदमी पार्टी में मंत्री रहे संदीप कुमार 2016 में राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला से रेप केस में जेल जा चुके हैं।

नरेश यादव

महरौली क्षेत्र के विधायक नरेश यादव को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला में कुरान के खिलाफ ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालाकि 2021 में कोर्ट ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया था।

प्रकाश जारवाल

देवली क्षेत्र से विधायक प्रकाश जारवाल को जुलाई 2016 में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार हुए। इससे पहले उन्हें साल 2014 में दिल्ली जल बोर्ड के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के आरोप में भी जारवाल को गिरफ्तार किया गया था।

अखिलेशपति त्रिपाठी

मॉडल टाउन से विधायक  विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को नवंबर 2019 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, थोड़ी देर बाद दिल्ली राउज़ एवेन्यू कोर्ट से 25 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत भी मिल गई थी। अखिलेश पर दंगा भड़काने के आरोप लगे थे।

मनोज कुमार

कोंडली से विधायक मनोज कुमार 10 जुलाई, 2015 को कथित धोखाधड़ी और जमीन कब्जाने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट ने साल 2020 में मनोज को बरी किया था।

शरद चौहान

नरेला क्षेत्र के विधायक शरद चौहान पर जून 2016 में अपनी ही पार्टी की कार्यकर्ता सोनी मिश्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे।

जितेंद्र सिंह तोमर

त्रिनगर से विधायक रहे जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी कानून की डिग्री रखने के आरोप में साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था। वो आप सरकार में तत्कालीन कानून मंत्री थे। तोमर डेढ़ महीने तिहाड़ जेल में भी रहे थे।

दिनेश मोहनिया

संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया पर जून 2016 में  छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि 2020 में उन्हें दिल्ली की एक अदालत ने आरोपों से बरी कर दिया था।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें