बागेश्वर: साहब! मेरा घर गिरने के कगार पर है बचा लीजिए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है। उत्तरकाशी में जल प्रलय ने देवभूमि को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। वहीं, पहाड़ी जिलों में नदी नाले उफान पर हैं। और भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

इस बीच बागेश्वर में सड़क चौड़ीकरण के लिए कटी सड़क में भूस्खलन होने से एक घर गिरने के कगार पर खड़ा है। भवन मालिक अब सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से घर और परिवार की सुरक्षा की मांग उठा रहे हैं।

Ad

बागेश्वर जिले में अल्मोड़ा और बागेश्वर मार्ग में पड़ने वाले करासीबूंगा गुरसाडी गांव में भूपाल राम का घर है जो कल रात की बरसात के बाद खतरे की जद में आ गया है। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट प्लांट के समीप बसे इस गांव में मटेला दूबागाड़ से मोटर मार्ग आगे के गांवों को निकलता है।

इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद कटे पहाड़ों को भूस्खलन से थमने के लिए कई जगह सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) नहीं दी गई है। मंगलवार की बरसात में ऐसी ही एक पहाड़ी में भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन से पत्थर और मलुवा सड़क में आ गया।

इतना ही नहीं मलुवा और पत्थर सड़क पार कर घर में भी घुस गए। इससे सबसे अधिक खतरा भूपाल राम के घर को हो गया। घर का आंगन भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। घर अब एक अन्य भूस्खलन को झेलने की हालत में नहीं रहा है। भवन स्वामी भोपाल अब सोशल मीडिया में तस्वीरें डाल प्रशासन से घर बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें