रेलयात्री ध्यान दें: यमुना ब्रिज में बारिश के पानी ने बदली काठगोदाम से चलने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन की राह

खबर शेयर करें -

गोरखपुर/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। दिल्ली-यमुना ब्रिज संख्या 249 पर वर्षा का पानी खतरे के निशान से ऊपर आ जाने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं टर्मिनल चेन्ज करने का निर्णय लिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि काठगोदाम से 06 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस दिल्ली के स्थान पर आनन्द विहार जायेगी।

Ad

टनकपुर से 05 सितम्बर, 2025 को चलाई गई 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलाई जायेगी।

काठगोदाम से 05 सितम्बर, 2025 को चलाई गयी 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली के रास्ते चलाई जायेगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें