बड़ी खबर: सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली, प्रेस 15 न्यूज। अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आतिशी मार्लेना बैठेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है।

आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाई गई हैं। अरविंद केजरीवाल आज शाम को अपने पद से इस्तीफा देंगे।

सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव आया, जिसपर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दी।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन का श्री गणेश किया।

आतिशी फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें