

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। इस एल्बम का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह गीत न केवल प्रेम को दर्शाता है, बल्कि उत्तराखंड के गीत-संगीत की समृद्ध विरासत को भी आगे बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है।
यह बात रिदम एंड मेलोडी सिंडिकेट प्रोडक्शन हाउस के मीडिया कोऑर्डिनेटर अजय सिंह ने कही।
रिदम एंड मेलोडी सिंडिकेट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बने संगीत एल्बम “आख्यों मा बसांयु” को लेकर सोमवार को हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
मीडिया कोऑर्डिनेटर अजय सिंह ने बताया कि इस एल्बम का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। कहा कि यह गीत न केवल प्रेम को दर्शाता है, बल्कि उत्तराखंड के गीत-संगीत की समृद्ध विरासत को भी आगे बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है।
गायक और अभिनेता देव सारेश्वर ने बताया कि यह पहली एल्बम है जिसमें कुमाऊनी, गढ़वाली और हिंदी का प्रयोग किया गया है। इस एल्बम में आठ गीत हैं जिनकी शूटिंग अभी भी कुमाऊं और गढ़वाल की खूबसूरत लोकेशन में चल रही है।
बताते चलें कि इस एल्बम के गायक देव सारेश्वर और शिवानी नेगी हैं। गीत के बोल और संगीत भी देव सारेश्वर ने ही तैयार किए हैं। एल्बम में अभिनय देव सारेश्वर के साथ रेनू कुंवर ने किया है, जो पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। इस एल्बम का निर्देशन विजय भारती ने किया जबकि कैमरा महेश पाल ने संभाला है।
उन्होंने बताया कि एल्बम की शूटिंग मसूरी, भीमताल, नैनीताल, देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं के कई खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है, जिससे उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह प्रेम भावना से सराबोर गीत उत्तराखंड की मनोरम वादियों में फिल्माया गया है।
प्रेसवार्ता में गायक और अभिनेता देव सारेश्वर, प्रोडक्शन हाउस के मीडिया कोऑर्डिनेटर अजय सिंह , आशीष भारद्वाज और अभिषेक कल्यानी रहे।



