14वीं स्टेट वूशु चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 600 खिलाड़ियों का दमखम, देहरादून विजेता, नैनीताल उपविजेता 

Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 14 उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप में नैनीताल जिले की टीम ने 26 स्वर्ण पदक जीतकर उपविजेता बनी।

नैनीताल टीम कोच रोहित यादव ने बताया कि वूशु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा 18 व 19 अप्रैल को हिमाद्रि हाल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में 14 वूशु स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन सब जूनियर, जूनियर, यूथ , सीनियर कैटेगिरी में किया गया था जिसमें पूरे उत्तराखंड से 600 बच्चों के द्वारा अपने अद्भुत साहस कौशल का परिचय दिया गया था।

दो दिवसीय चैंपियनशिप में देहरादून 27 स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान पर , 26 स्वर्ण पदक के साथ नैनीताल दूसरे स्थान , 4 स्वर्ण पदक के साथ पौड़ी गढ़वाल तीसरे स्थान पर हासिल किया।

कोच रोहित यादव ने बताया कि टीम नैनीताल ने 26 स्वर्ण, 19 रजत व 20 कास्य पदक जीत कर उपविजेता बनी ।

चैंपियनशिप में सांडा इवेंट (फाइटिंग इवेंट) में रिनिशा लोहानी, धृति सक्सेना ,हेम सिंह वर्मा, कार्तिक रावत ,सृष्टि थापा ,धन्विनय सिंह रौतेला ,निहारिका ,तनिष्का परिहार ,शिकंदर ,नीति पांडे ,आदित्य सिंह मेहरा ,युवराज बिष्ट,उन्नति बिष्ट ,अजय बोरा ,सोनू सिंह ,नवीन मेहता ,गौरव सिंह मेहता ,देवकृष्ण ,अंशुमन ,नितिन ,तनुजा ,आर्यन टम्टा ,रक्षित जोशी, तनिष्का बोरा ,अपराजिता श्रीवास्तव ,कुशाग्र बलुटिया आदि ने स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, मानसी पडियार,मोहित सिंह मेहता,निर्वाणी जोशी,मेधांश जोशी,चेतन कन्याल ,ईशान तिवारी , रक्षिता पांडे, मनीषा तिवारी ,विनय बिष्ट , प्राची बिष्ट , रश्मी मेवाड़ी, चैतन्य जोशी , तनिष्क गोस्वामी, दिव्यांशु जोशी, प्रियांशी साह, हिमानी बिष्ट , लकी नेगी ने रजत पदक जीता।

साथ ही विराज वाष्णेय ,ध्रुविका कबड्वाल, यतिन शर्मा , तनिष्क पालरिया ,यश तिवारी, भाविका ,हार्दिक , अर्णव सिंह ,निहारिका, आदित्य सिंह रायकुनी, नैतिक भैसोरा ,रिशांत बिष्ट, हर्ष सिंह, आरोह कुलेठा, शिवानी अधिकारी , भूमि सिंह ,पारस रौतेला, दीपिका आर्य , प्राची बिष्ट ,आयुष आदि ने कांस्य पदक जीता।

इसके साथ ही ताउलू इवेंट में प्रिया, सानवी, श्रेष्ठ लोहनी ,दीया नायल ,रश्मी मेर , प्रत्यूष बिष्ट, अनुज मेहरा ,रेनू ने गोल्ड मेडल जीते। टीम में लक्ष्मी दत्त भट्ट , अंकित बिष्ट, विनोद लखेरा, राहुल सिंह रहे।

इस मौके पर अंतराष्ट्रीय कोच व जज अंजना रानी, महेंद्र सिंह भाकुनी, बंशी सिंह बिष्ट, विक्रम खनी, भारती यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नैनीताल टीम में शामिल हल्द्वानी निवासी रिनिशा लोहनी ने इस चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है।

रोडवेज आरएम ऑफिस काठगोदाम में कार्यरत रिनिशा लोहनी के पिता नवीन लोहनी ने बताया कि अपनी मेहनत और लगन दम पर 14 साल की रिनिशा ने अब तक जिला, राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 14 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 3 कांस्य पदक हासिल कर लिए हैं। वर्तमान में रिनिशा अंडर 14 कैटेगरी में जुजुत्सु के फाइटिंग और नेवाजा की नेशनल चैंपियन है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें