नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों का 05 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। राष्ट्रीय ग्राम स्वराम के अन्तर्गत नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों का 05 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस), काठगोदाम में शुरू हुआ।

सरकारी प्रेसनोट के अनुसार, पहले दिन के प्रशिक्षण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने सदस्यों से परिचय लिया।

Ad

प्रशिक्षण में मौजूद आज के मास्टर ट्रेनर दिनेश महतोलिया द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत के बारे में विस्तार में बताया गया। पुष्पा काण्डपाल, मनरेगा लोकपाल भी प्रशिक्षण में मौजूद थी जिनके द्वारा बैठक में मनरेगा विभाग से सम्बन्धित नितियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

दोपहर भोजन के बाद प्रशिक्षण को सुचारू किया गया। दिनेश महतोलिया ने उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016 आदि के बारे में विस्तार से बताया।

जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी द्वारा अपना परिचय दिया गया एवं विभाग से सम्बन्धित योजना जैसे सौन्दर्याकरण, होम स्टै, होटल एडवेन्चर स्पोर्टस, हार्टिकल्चर एवं वीर चन्द्र सिंह गड़वाली योजना सम्बन्धित प्रशिक्षण में जानकारी दी गई।

जिला उद्योग केन्द्र प्रबन्धक द्वारा भी विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सुरेन्द्र सिंह रावत, परियोजना प्रबन्धक, उरेडा द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

अन्त में प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यगण / अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का मा० अध्यक्ष महोदया ने धन्यवाद किया एवं प्रथम दिवस के प्रशिक्षण के समाप्ति की घोषणा की। महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नैनीताल द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया।

ऋचा जोशी कार्य अधिकारी, शिवराज सिंह बिष्ट वित्तीय परामर्शदाता, विजय कुमार सिंह बिष्ट कर-अधिकारी, गोविन्द सिंह भौर्याल लेखाकार, अनिल बहादुर चन्द प्रधान सहायक आदि कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में उद्घोषक हेमन्त बिष्ट रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें