उत्तराखंड के 25 हजार उपनल कर्मचारियों को मिली सौगात, सैलरी में होगा इजाफा

खबर शेयर करें -

Uttarakhand News: Dhami government’s decision: 25 thousand Upanal employees of Uttarakhand got a gift, salary will increase: देहरादून, प्रेस15 न्यूज। बढ़ती महंगाई के इस दौर में उत्तराखंड के 25 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिलने जा रही है। धामी सरकार ने उपनल कर्मचारियों के 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को शासन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए।

 

प्रदेश के उपनल कर्मचारी लंबे समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों की मांग कर रहे थे। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आठ दिन कार्य बहिष्कार भी किया। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करे। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो एसएलपी दाखिल की गई है, उसे वापस लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल किया जाए। किसी भी उपनल कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी की मौत पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए।

आखिरकार उपनल कर्मियों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था। अब उपनल कर्मचारियों को 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी की सौगात मिल गई है।

बताते चलें कि उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार शुरू किया था। इस दौरान तब से 25 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारी कामकाज छोड़कर आंदोलन कर रहे थे। एकता विहार स्थित धरना स्थल पर प्रदेशभर से उपनल कर्मचारी एकजुट हुए। रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शासन में वार्ता को गया, जिसमें विनय प्रसाद, प्रमोद गुसाईं, महेश भट्ट, गणेश गोदियाल शामिल हैं। यहां सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी व उपनल के एमडी बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि.) ने उनसे आंदोलन स्थगित करने की अपील करते हुए मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

विनोद गोदियाल ने कहा था कि उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूरा विश्वास है कि वे नौ सूत्री मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। इसके बाद सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, उपनल एमडी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि सभी उपनल कर्मियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ेगा, जिसका शीघ्र शासनादेश होगा। सोमवार को बढ़े मानदेय के फैसले पर मुहर भी लग गई।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें